फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध : महिला के अकाउंट से 1.15 लाख रुपये की ठगी, सेक्टर-20 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। महिला और उसके पति के साथ मकान को किराए पर चढ़ाने के नाम पर 1.15 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में दिशा खन्ना ने बताया कि वह पार्श्वनाथ सोसायटी की रहने वाली हैं। वह अपने अकाउंट से लेनदेन गूगल पे के माध्यम से करती हैं। उन्होंने बताया कि उनका एक फ्लैट आदर्श नगर जयपुर में है। उन्होंने अपने फ्लैट का किराए पर चढ़ाने के लिए मैजिक ब्रिक डाट काम पर एक विज्ञापन दिया था। 31 अगस्त को उन्हें सुबह 10.30 बजे अनिल नाम के व्यक्ति की तरफ से फोन आया।
विज्ञापन

उसने जयपुर का फ्लैट किराए पर लेने की बात कही। किराया देने के नाम पर अनिल ने उनसे गूगल पे नंबर मांगा। दिशा खन्ना ने उसे अपना गूगल पे अकाउंट नंबर दे दिया। इसके बाद रुपये ट्रांसफर करने का सिलसिला शुरू हुआ। महिला को धोखे में रखकर करीब सात ट्रांजेक्शन में आरोपी ने आरोपी 1.15 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। सुनील ने कहा कि वह डिफेंस में आर्मी कैंटीन में काम करता है। वह उनके अकाउंट में आर्मी के मर्चेंट अकाउंट से बीस हजार रुपये ट्रांसफर कर देगा। इसके बाद महिला को उसने विश्वास में लेकर अकाउंट में पैसे डाले।
इसके बाद महिला के पैसे वापस न जाने की बात कहकर उनके पति से भी 25 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद उसने पैसे नहीं भेजे। इस तरह से दिशा खन्ना और उनके पति अनिल कुमार के अकाउंट से 1.15 लाख रुपये निकाल लेने के बाद आरोपी ने नंबर स्विच ऑफ कर दिया। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें