फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध : लावारिस स्कूटर की शिकायत देने वाले वकील को ही उठा ले गई पुलिस, कार में घुमाया, चौकी में पीटा, तीन निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। घर के बाहर खड़े लावारिस स्कूटर की शिकायत करना पुलिस को इतना नागवार गुजरा कि वह वकील को ही उठाकर ले गई। रात में काफी देर तक कार में घुमाया। चौकी में रखकर मारपीट की गई। वकीलों ने मामले का विरोध किया तो डीसीपी ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-4 निवासी वकील दीपक अग्रवाल ने बताया कि उनके घर के बाहर एक लावारिस स्कूटर खड़ा था। शनिवार रात उन्होंने इसकी शिकायत डायल 112 पर की। पुलिस कर्मचारी गाड़ी में वहां पहुंचे और घर में बने उनके दफ्तर में घुस गए। पुलिसवालों ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। सीसीटीवी में पूरी रिकॉर्डिंग है। इसके बाद पुलिस कर्मचारी उन्हें अपनी गाड़ी में जबरन बैठाकर ले गए और देर रात तक सड़कों पर घुमाते रहे। काफी देर बाद उन्हें सेक्टर-2 की पुलिस चौकी में लेकर गए।
पूरी रात पुलिस ने उन्हें खाने पीने के लिए कुछ नहीं दिया। सुबह उनका बेटा उनकी बीपी की दवाई, पानी और खाना लेकर आया। सूचना मिलने पर पंचकूला बार एसोसिएशन के प्रधान सतीश कादियान व पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जीबीएसएस ढिल्लों पंचकूला पहुंचे। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली का विरोध किया। वकीलों के पुलिस चौकी पहुंचने के बाद दीपक अग्रवाल को छोड़ा गया। उनके खिलाफ पुलिस की ओर से केस भी दर्ज कर लिया। जबकि, पुलिस द्वारा उनकी पिटाई की गई थी। वकीलों ने दीपक अग्रवाल का नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 में मेडिकल करवाया। उनके मुंह पर काफी चोटें लगी हैं।
विज्ञापन

पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जीबीएसएस ढिल्लों ने बताया कि दीपक अग्रवाल को घर से अवैध तौर पर उठा लिया गया। रास्ते में पीटा गया। पुलिस चौकी में भी पिटाई की गई। पुलिस ने अवैध तौर पर कार्रवाई की। शिकायतकर्ता एडवोकेट हैं और उल्टा उन्हें ही उठा लिया गया। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों पर केस दर्ज करने की मांग की है। पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ वकीलों की तरफ से शिकायत दे दी गई है, ताकि केस दर्ज किया जा सके। वकीलों को डीसीपी मोहित हांडा ने आश्वासन दिया है कि एडवोकेट दीपक अग्रवाल पर दर्ज केस को रद्द किया जाएगा और निष्पक्ष जांच की जाएगी।
डीसीपी ने तीनों आरोपी पुलिसकर्मियों पर की कार्रवाई
पुलिस उपायुक्त ने तीन काम में लापरवाही और वकील से बदसलूकी करने पर ईएचसी वीरेंद्र सिंह, कांस्टेबल दिलबाग सिंह और इकबाल खान को निलंबित कर दिया है। साथ ही सेक्टर-2 पुलिस चौकी प्रभारी मलकीत सिंह एवं एएसआई अनिल कुमार के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। जांच का जिम्मा एसीपी राजकुमार को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें