पंचकूला। पशु तस्करी के मामले में दो आरोपियों को चंडीमंदिर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशिफ निवासी एकता कॉलोनी, हबीबगढ़ उत्तर-प्रदेश और याकूब वासी कलेशपुर जिला सहारनपुर उत्तर-प्रदेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी बरवाला की टीम गांव रिहोड के पास गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि पॉवर हाऊस बरवाला के पास एक पिकअप खडी है, उसमें पशु भरे हैं।
सूचना मिलते ही बरवाला के इंचार्ज राजबीर सिंह और उनकी टीम ने यूपी नंबर की एक पिकअप खडी मिली। मौके पर 20/30 लोग एकत्रित थे, जिन्होंने वाहन चालक सहित एक अन्य व्यक्ति को पकड़ा हुआ था। वाहन को चेक करने किया तो पिकअप में फट्टा लगाकर ऊपर और नीचे पशु भरे हुए थे। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11-59-60 के तहत जुर्म करने पर आरोपियों के खिलाफ थाना चंडीमंदिर में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाई शुरू कर दी है।