फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने युवक को पहली मंजिल से नीचे फेंका, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रामदरबार फेज-2 में एक व्यक्ति ने 20 साल के युवक को पहली मंजिल से नीचे फेंक कर उसकी जान लेने का प्रयास किया। आसपास के लोगों ने गंभीर घायल जसविंदर सिंह को सेक्टर-32 के अस्पताल में भर्ती कराया। सेक्टर 31 थाना पुलिस ने आरोपी प्रमोद के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा कि आरोपी अपने पत्नी और 4 बच्चों के साथ घर से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को शुक्रवार दोपहर सूचना मिली थी कि रामदरबार फेज-2 के मकान नंबर 2503 में झगड़ा हो रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल को सेक्टर 32 ले जाया गया है। सेक्टर 31 थाना पुलिस जब अस्पताल पहुंची तो घायल जसविंदर सिंह ने बताया कि वह मकान नंबर 2503/1 में रहता है, जबकि उसका पड़ोसी 2504/3 में रहता है। दोनों के बीच रंजिश चली आ रही है। आए दिन दोनों में झगड़ा होता रहता है। शुक्रवार दोपहर जसविंदर कॉरिडोर में खड़ा था कि प्रमोद ने उसे पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया। जिसके चलते नीचे खड़ी एक एक्टिवा पर वह जा गिरा। उसका खून बहने लगा और उसके सिर व नाक पर गंभीर चोटें आईं। 15 दिन पहले भी प्रमोद के बेटों के खिलाफ झगड़ा करने पर 107/51 के तहत कलंदरा दर्ज किया गया था। इससे पहले भी प्रमोद के बड़े बेटे के खिलाफ ट्रेसपासिंग का भी केस दर्ज है। जसविंदर कूरियर कंपनी में काम करता है, जबकि प्रमोद दुकानदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें