फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला: नवविवाहिता ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाई, श्मशान घाट से शव ले गया भाई, दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप

Wed, 01 Sep 2021 01:27 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)

सार

हरियाणा के पंचकूला में तीसरी मंजिल से कूदकर नवविवाहिता ने अपनी जान दे दी। मृतका की आठ माह पहले शादी हुई थी। ससुराल वाले सेक्टर-20 स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार की तैयारी कर रह थे, इसी वक्त मृतका का भाई अन्य लोगों के साथ पहुंचा और बहन के ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया। इसके बाद शव अपने साथ लेकर चले गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचकूला के सेक्टर-12ए में घर की तीसरी मंजिल से कूदकर नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली। अंतिम संस्कार से पहले ही शव को विवाहिता का भाई अपने घर ले गया। उसने आरोप लगाया कि दहेज के लिए बहन को परेशान किया जाता था। ससुरालवालों के खिलाफ जब तक कार्रवाई नहीं होगी तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। देर शाम पति के खिलाफ मामला दर्ज होने पर मायके वालों ने नवविवाहिता का दाह संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुुताबिक, सेक्टर-12ए रैली गांव के मकान नंबर-153 में रहने वाले चंदर की मानसी नामक युवती से आठ माह पहले शादी हुई थी। किसी बात को लेकर चंदर और मानसी में झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद तीसरी मंजिल से नवविवाहिता मानसी ने सुबह 7.30 बजे छलांग लगा दी। बुरी तरह घायल मानसी को पीजीआई ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

ससुराल वाले सेक्टर-20 श्मशान घाट में अंतिम संस्कार की तैयारी कर रह थे, तभी वहां मानसी के भाई पिंटू समेत अन्य लोग पहुंच गए। उन्होंने दहेज के लिए मानसी को परेशान करने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया। इसके बाद वह शव को अपने घर ले गए। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि जब तक आरोपियों पर केस दर्ज नहीं किया जाएगा, अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
विज्ञापन


भाई पिंटू ने आरोप लगाया कि बहन को दहेज के लिए सास, ससुर और पति चंदर ताना देते थे। पिंटू ने आरोप लगाया कि मानसी की हत्या की गई है। चंदर बुलेट मोटरसाइकिल की लगातार मांग कर रहा था। आरोपी पति चंदर पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस की तरफ से शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। इसमें जो भी आरोपी पाया जाएगा, उस पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। - विजय नेहरा, एसीपी, पंचकूला

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें