फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध : क्राइम ब्रांच ने चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, घर से हजारों चोरी करने का है आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच ने जेवरात चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भोला निवासी ऋषिनगर और साबर निवासी ऋषिनगर बंगला बस्ती शहजादपुर अंबाला के रूप में हुई है। आरोपी को जिला अदालत में पेश कर पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अनिल कुमार वासी गांव नटवाल ने शिकायत दर्ज करवाई कि 26 सितंबर 2020 की रात में घर में सोए थे। सुबह 4.30 बजे उठकर देखा तो कमरे के अंदर ताला खुला मिला। सामान इधर-उधर बिखरा था। उन्होंने बताया कि तीन सोने की अंगूठी, दो चांदी की पाजेब, एक जोड़ी चांदी की चुटकी, एक मंगलसूत्र, चांदी और गुल्लक से 12 हजार रुपये चोरी हो गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें