पंचकूला। घर बेचने के नाम पर पिता और दो पुत्रों ने मिलकर 7.50 लाख की ठगी की है। सेेक्टर-20 पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-16 निवासी मुकेश गोयल ने आरोप लगाया कि सेक्टर-19 स्थित एक घर का बयाना के नाम पर आरोपी राजेंद्र प्रसाद और उनके बेटे श्रीकांत और कमल शर्मा ने 7.50 लाख वसूले।
इसके बाद उन्होंने घर बेचने से मना कर दिया। जब मुकेश गोयल ने उनसे रुपयों की मांग की तो उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया। सेक्टर-20 पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसमें जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।