फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूरने से मना किया तो बदमाशों ने तीन स्टूडेंट को चाकू और डंडो से पीटा

Sat, 24 Aug 2019 09:46 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सेक्टर-34 पार्क के पास उस वक्त हंगामा हो गया, जब तीन दोस्तों ने 5 से 7 युवकों से घूरने का कारण पूछा तो गुस्साए युवकों ने उन्हें चाकू और डंडों से पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने उन्हें जाने से मारने की धमकी भी दी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


तीनों का जीएमसीएच-32 में इलाज चल रहा है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित रक्षित (20) ने बताया कि वह सेक्टर-33 में किराए के मकान रह कर नीट एग्जाम की तैयारी करता है। बीते वीरवार शाम वह सेक्टर-34 की मार्केट में किसी काम से गया था। वहां पर उसे दोस्त अभिषेक और हरमनदीप मिल गए। तीनों दोस्त राधा माधव मंदिर पार्क के पास बैठ गए।

शिकायतकर्ता ने बताया कि इस दौरान युवकों ने उन लोगों को घूरना शुरू कर दिया। पूछने पर युवकों ने गाली गलौच कर मारपीट की और फिर 5 से 7 युवकों ने तीनों दोस्त पर चाकू से और डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। युवक जाते-जाते उन्हें जान से मारने की धमकी दे गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

उधर, धनास कालोनी में पुरानी रंजिश के चलते चार युवक एक युवक पर हमला कर फरार हो गए। पुलिस ने घायल को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें