पंचकूला। कोरोना के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने 169 लोगों के चालान काटे हैं। पुलिस ने मंगलवार को बिना मास्क चालान कर 84500 रुपये का जुर्माना वसूला है। पुलिस की तरफ से अब तक बिना मास्क 39937 लोगों के चालान काटे गए हैं। डीसीपी मोहित हांडा ने बताया कि नियमों की अनदेखी के कारण लोगों पर कार्रवाई की गई है। कोरोना के नियमों का पालन करवाने के लिए बार-बार पुलिस की तरफ से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
अगर लोग संक्रमण को नजरअंदाज करेंगे तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि यदि कोई भी कर्मचारी या व्यक्ति कोविड के नियमों का पालन नहीं करेगा तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी पंचकूला पुलिस ने लोगों से अपील कर कहा कि घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें। अगर बिना मास्क के कोई पाया गया तो उसका चालान कर जुर्माना वसूला जाएगा। डीसीपी ने कहा कि समाज के एक जिम्मेवार नागरिक होने के नाते कोविड-19 के निर्देशों की पालना खुद भी करें और अपने साथियों को भी जागरूक करें। पंचकूला डीसीपी ने दुकानदारों से अपील कर कहा कि नो मास्क, नो सर्विस लागू करके कोविड-19 के निर्देशों की पालना करवाएं।