फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध : सैर कर लौट रहे पति-पत्नी को कार ने मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल, कार चालक हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सैर कर लौट रहे पति-पत्नी को अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद महिला को गंभीर चोटें आईं हैं, जबकि पुरुष भी घायल हो गया है। सेेक्टर-14 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विपिन विज ने बताया कि वह 25 जून को सैर करने के लिए निकले। जैसे ही वह सेक्टर-11/15 के चौक पर पहुंचे तो पीछे से आ रही अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद विपिन विज और उनकी पत्नी अनीता विज गिर गए। उन्होंने देखा कि गाड़ी वहां से अनियंत्रित गति से जा रही थी।
टक्कर लगने के बाद महिला अनीता विज बेहोश हो गईं। राहगीरों ने विपिन विज और उनकी पत्नी अनीता विज को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल ले जाया गया। विपिन विज ने पुलिस से मांग की है कि सेक्टर-11/15 के चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जाएं, जिसमें एक्सीडेंट की वीडियो रिकार्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें