फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध : धोखाधड़ी कर फ्लैट पर कब्जा किया, अदालत ने आरोपी को रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। धोखाधड़ी से सेक्टर-26 स्थित महिला के फ्लैट पर कब्जा करने के मामले में आरोपी को चंडीमंदिर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मबीर के रूप में हुई है। आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर भेजा है। जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता निधि नरूला वासी सेक्टर-20 ने शिकायत दर्ज करवाई कि उन्होंने सेक्टर-26 ग्राउंड फ्लोर में फ्लैट खरीदा है। फ्लैट की रजिस्ट्री भी उनके नाम है। जो पैसे का लेनदेन था उन्होंने चेक के माध्यम से आरोपी धर्मबीर को दिया है।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी धर्मबीर ने 25 जुलाई को ताला तोड़कर फ्लैट पर कब्जा कर लिया। धर्मबीर के कब्जा करने के बाद उसने सेक्टर-20 निवासी निधि नरूला का जान से मारने की धमकी दी थी। धमकी देने के बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच का आरोपी पर यह कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि जांच में महिला के फ्लैट पर जबरन कब्जे की बात सामने आई थी। इसके बाद से आरोपी की तलाश की गई। आरोपी को पुलिस ने पंचकूला से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें