फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी की आरोपी महिला को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने बीमा पॉलिसी की 65 लाख रुपये की राशि निकलवाने का झांसा देकर 16 लाख रुपये की ठगी में संलिप्त महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान प्रिया निवासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, जुलाई 2019 में शिकायतकर्ता जगदीश चंद्र वोहरा सेक्टर-10 निवासी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके पास संजय माथुर और पूर्वी मेहरा ने फोन करके कहा कि वे आईजीएमएस संस्था से बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

संस्था जनता के डूबे पैसे निकलवाने का कार्य करती है। दोनों ने शिकायतकर्ता को बार-बार फोन करना शुरू कर दिया। शिकायतकर्ता ने अपने बच्चों की बीमा पालिसियों के बारे में आरोपियों को जानकारी दे दी। आरोपियों ने कहा कि उनकी 65 लाख रुपये की बीमा राशि बनती है। राशि को पाने के लिए 15 हजार रुपये की फीस देनी होगी। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसी तरह आरोपियों ने शिकायतकर्ता को झांसा देकर 16 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद शिकायतकर्ता ने सेक्टर-5 पुलिस को मामले की शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें