फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध : फर्जी व्हाट्सएप मैसेज भेजकर 98 हजार रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कंपनी के एमडी का फर्जी व्हाट्सएप बनाकर उसी कंपनी के प्लांट हेड को मैसेज कर 98 हजार रुपये ठगने के आरोपी को सेक्टर-14 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमन रायबरेली उत्तर प्रदेश निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-15 निवासी राजीव शर्मा को 31 अक्तूबर 2021 की शाम करीब चार बजे एक मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया।
विज्ञापन

इसमें 98 हजार रुपये किसी अमन सिंह के खाते में जमा करने की बात कही गई थी। राजीव ने जब व्हाट्सएप नंबर का प्रोफाइल फोटो देखा तो उसमें उसके कंपनी के एमडी की फोटो और उनका नाम था। इसके बाद उन्होंने तुरंत पैसा बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिया। पैसा ट्रांसफर करने के कुछ देर बाद कंपनी के यूनिट हेड को पता चला कि व्हाट्सएप नंबर ना ही उसके कंपनी के एमडी का था, ना ही उन्होंने मैसेज किया है। उसके बाद उन्होंने बैंक में जाकर अपने खाते को ब्लॉक करवाकर मामले की शिकायत पुलिस में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें