फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी का शीशा तोड़ कैश व मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। डीएसपी अमन कुमार के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने कार से नकदी और मोबाइल फोन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुनील उर्फ मन्नी निवासी सेक्टर-8 अंबाला शहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता धर्मप्रीत सेक्टर-12 रैली निवासी ने सेक्टर-5 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 27 अक्तूबर 2021 को अपनी गाड़ी से विशाल मेगा मार्ट में सामान खरीदने गया था। करीब एक घंटे बाद वापस आकर देखा तो उसकी गाड़ी का किसी ने शीशा तोड़कर बैग चुरा लिया था। बैग में एक मोबाइल फोन, 10 से 15 हजार रुपये कैश और कुछ जरूरी कागजात थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच के लिए क्राइम ब्रांच को सौंप दी थी। रिमांड के दौरान आरोपी से कई और खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें