फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध : सड़क पार कर रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, घायल ने पीजीआई में दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। हिमाचल से पिंजौर सामान लेने आए एक व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल को कालका के बाद पीजीआई रेफर किया गया। वहां घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता पवन कुमार निवासी गांव भराड़ी सिरमौर हिमाचल प्रदेश ने बताया कि उसके पिता रामलाल राजस्व विभाग सिरमौर में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। उनका गांव में मकान का काम चल रहा है।
विज्ञापन

लोहे का सामान लेने के लिए पिता रामलाल के साथ 7 दिसंबर को पिंजौर टिपरा पहुंचे थे। गाड़ी में सामान लोड होने के बाद उसके पिता रोड पार कर खरीदे सामान के पैसे देने जा रहे थे। उसी दौरान शाम करीब 7 बजे पंचकूला से शिमला की तरफ जाती एक कार ने उसके पिता को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसके पिता सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। कार चालक ने वाहन रोककर घायल पिता को कालका के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसके पिता को चेक कर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वहां इलाज के दौरान उसके पिता की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें