यूटी क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से क्रिकेट स्टेडियम में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
बीसीसीआई ने आखिर यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) को क्रिकेट के सभी फॉरमेट में खेलने की इजाजत दे दी है। अब शहर के युवा क्रिकेटर्स विभिन्न आयु वर्ग में यूटीसीए की टीमाें में खेलते हुए चंडीगढ़ का नेतृत्व करेंगे।
यूटीसीए के प्रधान संजय टंडन की अगुवाई में बुधवार को सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम के प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
इसमें टंडन ने बताया कि बुधवार को उन्हें बीसीसीआई से ईमेल मिली है। इसमें यूटीसीए को 2019-20 में क्रिकेट के हर फॉरमेट को खेलने की इजाजत दे दी है। इसकी शुरुआत 1 सितंबर से शुरू होने जा रही है, जब जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में यूटीसीए की टीम अपना पहला ऑफिशियल टूर्नामेंट खेलेगी। टंडन के अनुसार अब यूटीसीए के अंतर्गत अंडर-14, 17, 19, 23, टी-20, 50-50 ओवर की टीमों के साथ रणजी की टीम भी खेलेगी।
इस मीटिंग में यूटी क्रिकेट एसोसिएशन के प्रधान संजय टंडन के अलावा पूर्व आईएएस और यूटीसीए के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट विवेक अत्रे सीनियर उप प्रधान एचएस खुराना और रविंदर तलवार, सेक्रेटरी सुभाष महाजन, ज्वाइंट सेक्रेटरी अलोक कुमार और दविंदर शर्मा शामिल रहे।