फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड धीमा हुआ है थमा नहीं सावधानी जरूरी: विज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोविड-19 की दूसरी लहर की गति धीमी अवश्य हुई है, लेकिन अभी सावधानी और सतर्कता रखना बेहद आवश्यक है। कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी सख्ती से पालन करना है, जिससेकोरोना संक्रमण के प्रसार को पूरी तरह से रोका जा सके। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि सभी को मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग तथा हाथों को नियमित रूप से साबुन पानी से धोना है या सैनिटाइजर का प्रयोग करना है । कोविड-19 महामारी को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा अस्पतालों में व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने यहां जारी बयान में कहा कि पिछले वर्ष भी सभी लोगों के सामूहिक प्रयासों से कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोका गया था। लोगों ने अपनी शत-प्रतिशत सहभागिता से इस चैन को तोड़ने का काम किया था जिससे कोरोना केसों में लगातार कमी आनी शुरू हो गई थी। अब कोरोना योद्धाओं की मेहनत का ही यह परिणाम है कि दूसरी लहर भी अब धीमी पड़ चुकी है। अनिल विज ने प्रदेशवासियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि हम सबके प्रयासों से कोरोना हारेगा। हम देश व प्रदेश से इस महामारी को जड़ से खत्म करने का काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे प्रदेश में वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है तथा लोग इस कार्य में अपनी पूर्ण सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें