फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत : हरियाणा राज्य महिला आयोग ने 70 से अधिक मामलों को निपटाया, अनेक मामलों में दोनों पक्षों की आपसी सहमति से शिकायतों का हुआ निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा राज्य महिला आयोग द्वारा इस सप्ताह 70 से भी अधिक शिकायतों पर सुनवाई की गई। लॉकडाउन के बाद यह पहला ऐसा मौका था जब इतने बड़े स्तर पर मुख्यालय में तीन दिन तक महिला विरुद्ध अपराध संबंधी दर्जनों मामलों का निपटारा हुआ। यह बात आज हरियाणा राज्य महिला आयोग की कार्यकारी अध्यक्ष प्रीति भारद्वाज दलाल ने अपने कार्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन शिकायतों में विशेष रुप से हरियाणा राज्य के चार जिलों पानीपत, सोनीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र से आई विभिन्न शिकायतों पर सुनवाई कर उनका निपटान किया गया। उन्होंने बताया कि आयोग के समक्ष आई शिकायतों में ज्यादातर मामले गृह कलेश, विवाह में हिंसा, बलात्कार, प्रेम विवाह संबंधी उत्पीड़न, धर्मांतरण संबंधी, यौन उत्पीड़न, कार्यस्थल पर उत्पीड़न, लिव इन रिलेशनशिप, बच्चों की चाइल्ड कस्टडी, अप्रवासी भारतीय महिला विरुद्ध अपराध, (वायलेंस अगेंस्ट नॉनरेजिडेंट इंडियन) से संबंधित थे।
प्रीति भारद्वाज दलाल ने बताया कि सुनवाई के दौरान अनेक मामलों में दोनों पक्षों की आपसी सहमति से शिकायतों का निपटान करवाया गया। इसके साथ-साथ आयोग के समक्ष शिकायतकर्ता और दूसरे पक्ष (वादी, प्रतिवादी, तीसरा पक्ष आदि), संबंधित थाना प्रभारी, इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर व संबंधित पुलिस अधिकारिओं ने ज्यादातर मामलों में उपस्थिति दर्ज कराई और विशेष प्रकार का उत्साह, इस जन सुनवाई में दिखाई। आयोग द्वारा हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के वरिष्ठ वकीलों की सेवाएं भी ली गई। इसमें एडवोकेट प्रमिला भारद्वाज, एडवोकेट सोनिया गौर, एडवोकेट हरीकिशन शर्मा, एडवोकेट अमन जैन ने अपने विधिक/कानूनी निपुणता के साथ मामलों के निपटान में आयोग का सहयोग किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021-22 में आयोग के सम्मुख 16 सितंबर 2021 तक 1180 शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें