फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार की मौत पर आए दंपती मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। कोरोना ने अब शहर के बाद कस्बे में भी दस्तक दे दी है। कालका के हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रिश्तेदारी में आए दंपती की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से इलाके में हड़कंप मच गया है। दो नए केस आने के बाद जिले में अब 28 केस हो गए हैं जिनमें से 25 ठीक होकर लौट गए हैं। वहीं एक महिला मरीज का फरीदाबाद में इलाज चल रहा है तो इस दंपती जोड़े को सेक्टर-6 के अस्पातल के आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया है। वहीं जिन रिश्तेदारों के घर दोनों आए थे, उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया है। वहीं उस घर और कालोनी में विभाग ने सैनिटाइजेशन करवाया। इसके अलावा पुलिस ने वहां बैरिकेडिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पॉजिटिव पाए गए पति-पत्नी कालका में एक रिश्तेदार की मौत हो जाने के बाद 25 मई को अहमदाबाद से यहां आए थे। पंचकूला सीएमओ जसजीत कौर ने बताया कि 30 साल के पति और 24 साल की पत्नी का 27 मई को सैंपल लिया गया था। शुक्रवार को दोनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। अब स्वास्थ्य विभाग इनके संपर्क में आए बाकी लोगों की पड़ताल करने में लगा हुआ है। सीएमओ ने बताया कि शनिवार को इनके रिश्तेदारों के भी कोरोना सैंपल लेकर उनका टेस्ट करवाया जाएगा।
इस बारे में कालका के एसडीएम राकेश संधू ने कहा कि लोग बिना वजह घर से बाहर न निकलें। सामाजिक दूरी का पालन करें। शाम 7 से लेकर सुबह 7 बजे तक घर से बाहर न निकलें। नियमों का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें