फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में पार्षद ने लोगों को भेजा मैसेज- खुलने जा रहा है बापूधाम और सुबह जमा हो गई भीड़

Fri, 29 May 2020 12:00 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बापूधाम कॉलोनी में जमा हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से घोषित किए गए कंटेनमेंट जोन बापूधाम में वीरवार सुबह दर्जनों लोग वाल्मीकि धर्मशाला के पास एकत्रित हो गए। लोग एरिया पार्षद दिलीप शर्मा के उस बयान पर सवाल पूछने लगे, जिसमें उन्होंने कहा था कि 28 मई को बापूधाम के कुछ हिस्सों को खोल दिया जाएगा, लेकिन जब लोगों को बाहर जाने नहीं दिया गया तो वह एक जगह एकत्रित हो गए और विरोध जताना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


कांग्रेस कॉलोनी सेल के पूर्व वाइस चेयरमैन यैंकी कालिया ने बताया कि वीरवार सुबह करीब 9 बजे वाल्मीकि धर्मशाला के पास काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लोग दिलीप शर्मा के उस मैसेज को पढ़कर वहां पहुंचे थे, जिसमें उन्होंने लिखा था कि 28 मई से बापूधाम के कुछ हिस्सों को खोल दिया जाएगा, लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो वह लोग वहां पहुंच गए।

यैंकी कालिया ने कहा कि दिलीप शर्मा की तरफ से बुधवार रात एक मैसेज लोगों को भेजा गया, जिसमें लिखा था कि वह प्रशासन के अधिकारियों के संपर्क में है और उनके अनुसार बापूधाम के कुछ हिस्सों को खोल दिया जाएगा। उन्होंने मीडिया को दिए बयान में भी कहा था कि बापूधाम के कुछ हिस्सों को खोला जा रहा है।
विज्ञापन


यैंकी ने कहा कि दिलीप शर्मा का यह बयान गैर जिम्मेदाराना है और उन्हें ऐसे बयानों से बचना चाहिए क्योंकि बापूधाम के लोग पिछले कई दिनों से घरों में कैद हैं। ऐसी बयानबाजी स्थिति को खराब कर सकती है। हालांकि इस बारे में जब दिलीप शर्मा से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ देर बाद फोन करने की बात कह सवाल को टाल दिया।

बापूधाम के कुछ हिस्सों को खोला जा सकता है या नहीं, इस सवाल पर प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि अभी बापूधाम से रोजाना कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में अभी वहां के लोगों को कुछ इंतजार करना होगा। प्रशासन केंद्र सरकार के अगले निर्देशों का इंतजार कर रहा है, उसके बाद ही कोई फैसला किया जा सकता है।

आम आदमी पार्टी ने जताई आपत्ति
आम आदमी पार्टी बापूधाम के अध्यक्ष दिनेश दलेरे ने 28 मई को कॉलोनी खुलने की खबर पर कड़ी आपत्ति जताई है। आप अध्यक्ष ने इस पूरे मामले के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि कॉलोनी के एक जनप्रतिनिधि की ओर से सोशल मीडिया पर ऐसा मैसेज देना किसी भी तरह जनहित में नहीं है। उन्होंने यूटी प्रशासन से जनप्रतिनिधि के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें