फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कनाडा भेजने के नाम पर दंपती ने ठगे साढ़े 11 लाख, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट ने शनिवार को एक महिला और उसके पति को विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों पर विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का केस दर्ज है। एंटी इमिग्रेशन फ्राॅड यूनिट पंचकूला के प्रभारी तजिंदर पाल सिंह ने बताया कि यह गिरफ्तारी पिंजौर थाने में दर्ज हुए एक केस में की गई है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उनको तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपियों की पहचान नम्रता और उसके पति रवि के रूप में हुई है। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

इस मामले में मूलरूप से यूपी के शहर बिजनौर निवासी मोहम्मद अमजद हाल निवासी अमरावती एनक्लेव पिंजौर ने पुलिस को शिकायत दी थी। उसने पुलिस को शिकायत में बताया था कि डीएलएफ में रहने वाली नम्रता आर्य, उसका पति रवि शर्मा और पारस शर्मा से उसने कनाडा जाने के लिए मुलाकात की थी। उन्होंने उसे कनाडा भेजने का वादा किया था और इसके लिए 11.50 लाख रुपये ले लिए थे। उन्होंने भरोसा दिलाया था कि वहां जाने के बाद उसको काम भी दिलवा देंगे। लेकिन रकम लेने के बाद न तो उसका वीजा आया और न ही उसके रुपये लौटाए। इस पर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।
पीड़ित मोहम्मद अमजद ने बताया कि वह डीएलएफ में आरोपियों के मकान में कारपेंटर का काम कर रहा था। तभी उन्होंने उसको कहा था कि वह उसको कनाडा भिजवा सकते हैं। वहां उसकी बहन रहती है। वहां काम भी दिलवा देंगे, वह उनके झांसे में आ गया और उनको रुपये दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें