फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: निगम का दावा झूरीवाला में लगाए पौधे, हकीकत लगा है कूड़े का ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने झूरीवाला में डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा डालने पर नगर निगम को फटकार लगाई है। याचिकाकर्ता ने ट्रिब्यूनल को बताया कि अप्रैल में सुनवाई के दाैरान निगम को यहां से कूड़ा हटाकर हरियाली विकसित करने का आदेश दिया गया था, लेकिन आज तक ऐसा नहीं हुआ। आरोप है कि लापरवाही के कारण यहां कूड़े का पहाड़ बनना शुरू हो गया है, जबकि यहां हरे-भरे पौधे होने चाहिए थे। दूसरी ओर नगर निगम ने रिपोर्ट में बताया था कि लीगेसी वेस्ट झूरीवाला से खाली कर यहां पर पौधे लगाए गए हैं। याची पक्ष के आरोपों के बाद ट्रिब्यूनल ने नगर निगम से प्रतिक्रिया मांगी है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 13 जनवरी 2025 को होगी। उस समय निगम को कूड़े के पहाड़ की जगह हरे-भरे पौधों का सबूत दिखाना होगा।
विज्ञापन


ट्रिब्यूनल को निगम कर रहा गुमराह
एडवोकेट गौरव कुमार बंसल ने बताया कि अप्रैल 2024 में नगर निगम ने झूरीवाला से लीगेसी वेस्ट खाली कर वहां पौधे लगाने की बात कही थी, लेकिन आज भी झूरीवाला साइट पर कूड़ा गिराया जा रहा है। बार-बार कोर्ट को नगर निगम की ओर से गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि साल 2022 में डंपिंग ग्राउंड को शिफ्ट करने के लिए केस फाइल किया गया था। तब से मामला ट्रिब्यूनल में चल रहा है। बता दें कि यहां से कूड़े के ढेर को हटवाने के लिए बार-बार सेक्टरवासी प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें