फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा व हिंसक कुत्तों को पकड़ने के लिए टेंडर करे जारी निगम : भारत हितैषी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और नगर निगम की सुस्त कार्यप्रणाली को लेकर हितैषी फाउंडेशन ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए हिंसक कुत्तों को पकड़ने के लिए टेंडर जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन

फाउंडेशन के चेयरमैन भारत हितैषी ने कहा कि नगर निगम को तुरंत कार्रवाई करते हुए आवारा कुत्तों की स्टरलाइजेशन (नसबंदी) प्रक्रिया के लिए नया टेंडर तत्काल जारी करना चाहिए ताकि स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सके। उन्होंने कहा कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि आक्रामक और रेबीज से संक्रमित कुत्तों को सड़कों पर वापस नहीं छोड़ा जाएगा। उन्हें सड़कों से उठाकर विशेष आश्रयों में रखा जाएगा जहां उनकी देखभाल की जाएगी। हितैषी ने कहा कि छह महीनों में पंचकूला में डॉग बाइट्स के तीन हजार से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं, जिनमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सबसे ज्यादा पीड़ित हुए हैं। यह स्थिति बेहद गंभीर और चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि निगम द्वारा पिछले दिनों शुरू की गई नसबंदी प्रक्रिया धीमी गति से चलने के कारण अधर में लटकी हुई है।

फाउंडेशन के एसके शर्मा और डाॅ. एस कुमार का कहना है कि कई डॉग लवर्स शहर में अलग-अलग जगहों पर आवारा कुत्तों को खाना खिला रहे हैं। यद्यपि यह सेवा भाव से किया जा रहा है लेकिन इससे शहर में कुत्तों का आक्रामक व्यवहार बढ़ गया है। सेक्टर-10 सनातन धर्म मंदिर के नवनिर्वाचित प्रधान एवं फाउंडेशन के वर्किंग प्रेसिडेंट सूरज प्रकाश विज और संरक्षक बीएम कौशिक, मुख्य सलाहकार प्रोफेसर बीके गुप्ता ने अपील की कि नगर निगम ऐसे फीडिंग जोन को नोटिफाई करे जहां इन कुत्तों को सुरक्षित तरीके से भोजन दिया जा सके।
विज्ञापन

फाउंडेशन के सचिव प्रेम लाल गुप्ता, संगठन सचिव सुभाष शर्मा, संयुक्त सचिव तरसेम गर्ग, मार्गदर्शक जीडी बत्रा, अमित गुप्ता, कुसुम अरोड़ा, शिव कुमार वर्मा ने यह भी कहा कि निगम को पालतू कुत्तों के पंजीकरण की प्रक्रिया सख्ती से लागू करनी चाहिए। जिन कुत्तों का पंजीकरण नहीं हुआ, उनके मालिकों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
फाउंडेशन के मार्गदर्शक कृष्ण लाल खुराना, सहसचिव स्वदेश कपूर, एनके खोसला, तिलक राज कपूर, राजिंदर कांत, परवीन गुगलानी, सतीश गोयल, आर के शर्मा, ध्रुव वशिष्ठ सार्वजनिक स्थानों पर पालतू कुत्तों द्वारा फैलाए जा रहे कचरे और गंदगी पर भी सख्त निगरानी रखी जानी चाहिए। संरक्षक एनसी स्वामी, ब्रिज लाल जैन, अनिल गोयल, ठाकुर मेहर सिंह, सुनील गुप्ता, मुकेश गोयल, अरुण बंसल, परवीन जिंदल ने कहा कि नगर निगम आयुक्त स्वयं इस मुद्दे पर संज्ञान लें और संबंधित विभागों को आदेश जारी करें कि आवारा कुत्तों की नसबंदी की प्रक्रिया में प्राथमिकता पर तेजी लाई जाए। पंचकूला के लोगों की सुरक्षा और स्वच्छता दोनों खतरे में हैं, इसलिए अब वक्त रहते कार्रवाई जरूरी है।”
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें