फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बुखार और डेंगू के मरीज बढ़े, सिविल अस्पताल में रजिस्ट्रेशन में लग रही लंबी लाइनें

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में बुखार और डेंगू के मामले बढ़ गए हैं। इस कारण सिविल अस्पताल में रजिस्ट्रेशन के लिए इमरजेंसी में लंबी लाइनें लग रही हैं। इस वजह से रजिस्ट्रेशन में मरीजों का समय लग रहा है। पंचकूला जिले में अब तक डेंगू के 70 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें अर्बन एरिया से 38 मामले हैं। वहीं कालका, पिंजौर, बरवाला से भी मरीजों की संख्या बढ़ गई है। वहीं, अस्पताल मेंं लगातार एक बेड पर दो मरीज भर्ती हो रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को अस्पताल में छुट्टी होने के कारण इमरजेंसी में लंबी लाइनें लग गईं। इलाज के लिए आए मरीज परेशान रहे। कालका से इलाज कराने आए सुनीत कुमार ने बताया कि आधे घंटे बाद नंबर आया है। वहीं, सिविल अस्पताल के एमडी मेडिसिन गिरीश बंसल ने बताया कि डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं। अब तक 70 मरीज आ गए हैं। इसमें प्लेटलेट्स घटने वाले मरीज भी सबसे अधिक आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तब 5912 डेंगू की जांच के सैंपल लिए गए हैं। वहीं, लारवा मिलने पर दस हजार का नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

लगातार सर्वे किया जा रहा है। हमारी लोगों से अपील है कि लोग डेंगू से बचाव करने के लिए फुल बाजू के कपड़ पहनेें। -डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें