फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : पंचकूला में कोरोना से दो की मौत, 270 नए संक्रमित मिले, एक हफ्ते में संक्रमण से 43 लोग तोड़ चुके हैं दम, रिकवरी रेट 90.66 फीसदी पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कोरोना की वजह से मंगलवार को हुई दो लोगों की मौत के साथ ही एक हफ्ते में दम तोड़ने वालों की संख्या 43 पहुंच गई है। जिले में संक्रमण से अभी तक 296 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को 270 नए संक्रमित भी मिले हैं। यह सभी मामले पंचकूला के हैं। जिले में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट अब 90.66 फीसदी तक पहुंच चुका है। सक्रिय मामले 2324 है। कोरोना से सेक्टर-12 ए निवासी एक 65 वर्षीय व्यक्ति और अंबवाला निवासी एक 70 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया है। इन मरीजों के संपर्क में आने वालों को भी ट्रेस किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एमडीसी-4 में एक, एमडीसी-6 में चार, अभयपुर में एक, अलीपुर में एक, अमरावती इनक्लेव में दो, बड़ौना कलां में एक, बड़ोना खुर्द में एक, बदौड़ में एक, बगवाली में तीन, बार गोदाम में एक, बरवाला में पांच, बटौली में एक, भैंरों की शेर में तीन, भूद में दो, बीड़ घग्गर में एक, बुढ़नपुर में एक, चंडीमंदिर में एक संक्रमित मिला है।
इसके अलावा डीएलएफ वैली में तीन, फिरोजपुर में चार, गरही कोटाह में एक, घाटीवाला में एक, हरीपुर में आठ, औद्योगिक क्षेत्र में दो, जलौली में एक, जटवार में एक, कालका में 27, करनपुर में एक, खंगसेरा में एक, खटौली में तीन, खेरा सीताराम में तीन, खेरी में चार, खेतपराली में एक, कोट बिल्ला में दो, बटौली में एक, माजरा मेहताब में एक, मनकपुर देवीलाल में एक, मंदाना में दो, मणक्यां में एक, मारनवाला में दो, एणडीसी पांच में तीन, मौली में एक, नाडा में तीन, नग्गल में एक, पिंजौर में 14, पुलिस लाइन में एक, रायपुररानी में सात, राजीव कॉलोनी में एक, रामगढ़ में एक, रामपुर झआंगी में दो, समलहरी में एक, सेक्टर-10 में 11, सेक्टर-11 में दो, सेक्टर-12 में चार, सेक्टर-12 ए में छह लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-14 में दो, सेक्टर-15 में सात, सेक्टर-16 में दो, सेक्टर-17 में दो, सेक्टर-18 में एक, सेक्टर-19 में चार, सेक्टर-2 में दो, सेक्टर-20 में 25, सेक्टर-21 में दस, सेक्टर-24 मेें एक, सेक्टर-25 में तीन, सेक्टर-26 में पांच, सेक्टर-28 में दो, सेक्टर-31 में दो, सेक्टर-4 में नौ, सेक्टर-5 में एक, सेक्टर-6 में दस, सेक्टर-7 में दो, सेक्टर-8 में दो, सेक्टर-9 में छह, शाहपुर में एक, श्यामटू में तीन, टगरा में एक, टपरियां में दो, टिपरा में तीन और टिब्बी में एक कोरोना का मरीज मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें