पंचकूला। जिले में कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। कोरोना का रिकवरी दर अब 98.71 फीसदी पहुंच गया है। संक्रमण के दोनों मामले पंचकूला के हैं। यह मामले सोमवार को सैंपलिंग के दौरान सामने आए। इन मामलों में से एक सेक्टर-12 और दूसरा सेक्टर-20 का है। अब तक जिले में कोरोना के कारण 375 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोरोना से जिले में 40303 लोग प्रभावित हुए हैं। इसमें से पंचकूला के 30632 लोग शामिल हैं। कोरोना से रिकवर करने वालों की संख्या अब 30237 हो चुकी है। सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि जिले में 376 लोगों के सैंपल लिए गए थे। संक्रमण के चलते अब तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 378837 लोगों की सैंपलिंग की गई है।