फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभयुपर ..छठे दिन 31 डायरिया पीड़ित मिले, मरीजों की संख्चा 440 पहुंची, अस्पताल में 72 लोग हैं दाखिल, 15 साल से कम उम्र के 42 बच्चों को हुआ है डायरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एक सप्ताह के दौरान अभयपुर के रहने वाले 440 लोगों के डायरिया की चपेट में आने के बाद अब पंचकूला का स्वास्थ्य विभाग और एचएसवीपी भी एकदम अलर्ट हो चुके हैं। अभयपुर में दूषित पानी से हुई इस बीमारी के बाद न सिर्फ अभयपुर बल्कि अन्य कॉलोनियों में भी दूषित पानी को लेकर एचएसवीपी की टीम एकदम अलर्ट हो चुकी है। उधर, अब बारिश ने भी लोगों और टीम की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। अभयपुर से सोमवार को भी डायरिया से संबधित मरीजों का आना जारी रहा। सोमवार को डायरिया के 31 नए मरीज सामने आए हैं। लगातार बढ़ रहे मरीजों में बच्चों की संख्या हर रोज बढ़ रही है।
विज्ञापन

परिसर में इस समय 72 के करीब लोग दाखिल हैं। अस्पताल में 15 साल तक के कम उम्र के 42 बच्चे भी एडमिट हैं। इसके अलावा 30 बड़े लोग शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से राजीव कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, अभय पुर और बुधनपुर से लोगों के घरों से पानी के 55 सैंपल एकत्रित किए थे। इन सैंपल को रामगढ़ की लैब में टेस्टिंग के लिए भेजा गया। सोमवार को 28 सैंपल की रिपोर्ट विभाग को मिली। जांच के दौरान 12 घरों का पानी स्वच्छ और 16 घरों का पानी पीने लायक नहीं बताया गया है। अभयपुर की आबादी 11 हजार के करीब है। राजीव और इंदिरा कॉलोनी में घरों से लिए गए सैंपल सही पाए गए हैं जबकि गांव बुधनपुर और अभयपुर में पानी पीने योग्य भी नहीं है। डायरिया फैलने के कारण लीकेज और गंदे और स्वच्छ पानी का मिलना, सीवरेज का खुला होना, सीवरेज की व्यवस्था बेहद खराब होना और दूषित और खुले सीवरेज के कारण पानी से कनेक्शन का जुड़ा होना बताया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 4553 घरों में जाकर चेकिंग की है। बुधनपुर, राजीव और इंदिरा कॉलोनी में भी ओपीडी स्थापित की गई है ताकि किसी भी मरीज को इमरजेंसी के दौरान मेडिकल सुविधा प्रदान की जा सके। 13 जुलाई को 17, 14 जुलाई को 50,15 जुलाई को 112, 16 जुलाई को 89, 17 को जुलाई 96, 18 को जुलाई 45 और 19 को जुलाई 31 लोग डायरिया पीड़ित अस्पताल में दाखिल हुए हैं। इसमें 167 बच्चे शामिल हैं। सीएमओ डाक्टर मुक्ता कुमार ने बताया कि विभाग के पास 72 लोग अभी अस्पताल मे एडमिट है। इसमें 42 बच्चे और 30 वरिष्ठ शामिल हैं। अस्पताल और केंद्रों पर मरीजों को हर संभव मेडिकल सहायता प्रदान की जा रही है। 55 में से 28 सैंपल की रिपोर्ट आ गई है। इसमें 16 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें