फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : कोरोना के दो संक्रमित मरीज मिले, सीएमओ बोलीं बिना मास्क घर से बाहर नहीं जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में मंगलवार को कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने इसकी पुष्टि की है। इसमें सेक्टर- 20 से 54 वर्षीय महिला और एमडीसी में 25 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है। दोनों मरीजों को क्वारंटीन किया गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है। सीएमओ ने बताया कि अब तक पंचकूला में 13 सक्रिय मामले हैं। पंचकूला में अब तक कुल 40470 केस सामने आए हैं। इसमें पंचकूला के 30772 केस हैं।
विज्ञापन

पंचकूला में अब तक कोरोना से 378 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पंचकूला में मंगलवार को 140 सैंपल लिए गए हैं। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक कुल 457202 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील कर कहा है कि लोग बिना मास्क घर के बाहर नहीं जाएं और सोशल डिस्टेसिंग को मेंटेन करें, जिससे कि कोरोना से बचाव हो सके। उन्होंने बताया कि लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवानी चाहिए। पंचकूला के लोगों से सीएमओ ने अपील करते हुए कहा कि अगर खांसी जुकाम हो तो वह तुरंत अस्पताल में अपना कोरोना टेस्ट करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें