फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : तीन नए मामले सामने आए, सीएमओ बोलीं, बिना मास्क के घर के बाहर नहीं जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में रविवार को कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की सीएमओ मुक्ता कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सेक्टर-21 और अमरावती एनक्लेव से एक-एक केस सामने आए हैं। वहीं एक केस बाहर से आया है। तीनों मरीजों को क्वारंटीन किया गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है। उन्होंने बताया कि अब तक पंचकूला में 12 मामले सक्रिय हैं। पंचकूला में अब तक 561 सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में अब तक कुल 40490 केस सामने आए हैं। इसमें पंचकूला के 30787 केस हैं। अब तक कोरोना से 379 लोगों की मौत हो चुकी है। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अब तक कुल 463702 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार का कहना है कि लोग बिना मास्क लगाए घर के बाहर नहीं जाएं और सामाजिक दूरी का पालन करें, जिससे कि कोरोना से बचाव हो सके। उन्होंने बताया कि लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवानी चाहिए। पंचकूला के लोगों से सीएमओ ने अपील कर कहा कि अगर खांसी जुकाम हो तो वह तुरंत अस्पताल में अपना कोरोना टेस्ट करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें