पंचकूला। जिले में कोरोना संक्रमण का कहर थमता नजर नहीं आ रहा है। दो ही दिन में कोरोना संक्रमण से 13 लोगों की मौत हो चुकी है। वीरवार को कोरोना संक्रमण से सात की मौत हो गई। अब जिले में 552 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। 552 मामलों में से 407 कोरोना संक्रमित पंचकूला के हैं। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 201 लोगों की मौत हो चुकी है। अब कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 86.70 आ गया है।
कोरोना संक्रमण के कारण रैली के एक 43 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई। वहीं पिंजौर के एक 31 वर्षीय पुरुष ने भी संक्रमण से दम तोड़ दिया। सेक्टर-27 निवासी 69 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-12 निवासी एक 89 वर्षीय वृद्ध की मौत भी संक्रमण से हो गई। चार्निया की रहने वाली एक 50 वर्षीय महिला, सेक्टर-4 निवासी एक 74 वर्षीय महिला ने भी संक्रमण से दम तोड़ दिया। इसके अलावा मनकपुर निवासी 62 वर्षीय महिला की भी मौत हो गई है।
सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि वीरवार को अब्दुल्लापुर में एक, अभयपुर में दो, अलीपुर में तीन, अमरावती इनक्लेव में तीन, बदौना खुर्द में एक, बरवाला में चार, बुढ़नपुर में एक, चंडीमंदिर में तीन, चार्निया में दो, देवीनगर में छह, डीएलएफ वैली में तीन, गरही कोटाह में दो, घाटीवाला में दो, इंद्रा कॉलोनी में दो, आईटीबीपी में तीन, कालका में 37, खंगेसरा में एक, खटौली में तीन, खेरासीताराम में दो, कोट में एक, महेशपुर में एक, मनकपुर देवी लाल में एक, मनकतबरा में एक, एमडीसी-4 में दो, एमडीसी-5 में छह, एमडीसी-6 में दो, नग्गल में चार, नानकपुर में एक, पिंजौर में 72, पुलिस लाइन में दो, रायपुररानी में आठ, राजीव कॉलोनी में एक, रामगढ़ में सात, रामपुर स्योंरी में एक, समानवा में एक, सेक्टर-10 में दो, सेक्टर-11 में नौ, सेक्टर-12 में नौ मामले मिले हैं।
सेक्टर-12 ए में 13, सेक्टर-14 में 14, सेक्टर-15 में 21, सेक्टर-16 में चार, सेक्टर-17 में छह, सेक्टर-18 में सात, सेक्टर-19 में तीन, सेक्टर-2 में चार, सेक्टर-20 में 22, सेक्टर-21 में 20, सेक्टर-23 में तीन, सेक्टर-25 में आठ, सेक्टर-26 में नौ, सेक्टर-27 में चार, सेक्टर-28 में चार, सेक्टर-31 में तीन, सेक्टर-4 में 12, सेक्टर-5 में दो, सेक्टर-6 में तीन, सेक्टर-7 में चार, सेक्टर-8 में तीन, सेक्टर-9 में सात, शहजहांपुर में एक, सुखदर्शनपुर में एक, सुल्तानपुर में एक, सूरजपुर में चार, टबरा हकीमपुर में एक, टगरा हरीसिंह में एक, टगरा कालीराम में तीन, टिब्बी में एक, टिपरा में चार, त्रिलोकपुर में एक, टोका में एक कोरोना संक्रमित सामने आया है।