फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: हरियाणा सरकार ने फील्ड में उतारी वरिष्ठ अफसरों की फौज, एक अफसर एक जिला

Thu, 26 Mar 2020 09:47 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मनोहर लाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने कोविड-19 से बचाव व राहत कार्यों के लिए फील्ड में वरिष्ठ अफसरों की टीम उतार दी है। 17 आईएएस, 2 आईपीएस व 3 आईएफएस अफसर कोरोना को फैलने से रोकने की गतिविधियों की योजना, समन्वय और निगरानी का काम करेंगे। ये अफसर वर्तमान कार्यभार के अलावा विभिन्न जिलों में ड्यूटी देंगे।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव महावीर सिंह को भिवानी, विकास एवं पंचायत विभाग के प्रधान सचिव सुधीर राजपाल को पलवल, खान एवं भूविज्ञान विभाग के प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण को पंचकूला, सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग के प्रधान सचिव राजा शेखर वुंडरू को नूंह, श्रम विभाग के प्रधान सचिव विनीत गर्ग को करनाल, ग्राम एवं आयोजना विभाग के प्रधान सचिव अपूर्व कुमार सिंह को सोनीपत, निगरानी एवं समन्वय विभाग की प्रधान सचिव दीप्ति उमाशंकर को अंबाला में नियुक्त किया गया है।

मुख्य चुनाव अधिकारी अनुराग अग्रवाल को यमुनानगर, रोहतक के मंडल आयुक्त डी सुरेश को रोहतक, पर्यटन विभाग के महानिदेशक राजीव रंजन को फतेहाबाद, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक पंकज यादव को चरखी दादरी, हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक मोहम्मद शाईन को रेवाड़ी, उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक अजीत बालाजी जोशी को पानीपत, हरियाणा पर्यटन विकास निगम लि के प्रबंध निदेशक विकास यादव को महेंद्रगढ़, गुरुग्राम के मंडल आयुक्त अशोक सांगवान को गुरूग्राम, हिसार के मंडल आयुक्त विनय सिंह को हिसार, फरीदाबाद के मंडल आयुक्त संजय जून को फरीदाबाद, वित्त विभाग के विशेष सचिव जगदीप सिंह को सिरसा, परिवहन आयुक्त एसएस फूलिया को कुरुक्षेत्र में जिम्मेदारी संभालनी होगी।
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक क्राइम पीके अग्रवाल को कैथल, हरियाणा पुलिस आवास निगम के चेयरमैन कृष्ण कुमार सिंधू को झज्जर और वन विभाग के सचिव डीके सिन्हा को जींद में तैनात किया गया है। पीसीसीएफ़ पचंकूला विनीत गर्ग को यमुनानगर, हरियाणा वन विकास निगम के एएमडी पंकज गोयल को जींद और चकबंदी विभाग के निदेशक अशोक कुमार गर्ग को सिरसा में मोर्चा संभालना होगा।

विज्ञापन

वित्त महकमे के अफसर नहीं कर पा रहे आवागमन

हरियाणा वित्त विभाग के अफसर चंडीगढ़ में कर्फ्यू के दौरान कार्यालय के लिए आवागमन नहीं कर पा रहे। कर्मचारियों की दिक्कतों को देखने के बाद अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त टीवीएसएन प्रसाद ने चंडीगढ़ के डीसी को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया है। उन्होंने वित्त महकमे के 10 अधिकारियों समेत कुल 30 कर्मचारियों के लिए पास सुविधा मांगी है। मूवमेंट पास जारी करने के लिए पत्र के साथ अधिकारियों, कर्मचारियों के नाम, घर का पता, गाड़ी व मोबाइल नंबर भी भेजा गया है।

वित्त विभाग ने विशेष वित्तीय सलाहकार सुनील सरन, वित्त सचिव जी. कोमल किशोर, सोफिया दहिया, विशेष वित्त सचिव भूपेंद्र सिंह, डॉ. शालीन, शिव प्रसाद, पंकज चौधरी, वित्त सलाहकार किरण लेखा वालिया के अलावा नरेंद्र आहूजा, राजकुमार, अजय कुमार, दीपाली मलिक, चरणजीत कौर,अनिल कुमार, दर्शन, सुरेश, कुलदीप, बलवान, अनिता, हरीश, सलीम, प्रदीप कुमार, मनोज, अंकित उपाध्याय, अमन, पूजा, शिव कुमार, सौरभ, रामप्रसाद व दीपक के लिए पास की मांग की है। सूत्रों के अनुसार डीसी चंडीगढ़ ने हरियाणा सरकार की मांग पर पास बनाने के निर्देश दे दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें