फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में कोरोना से तीन की मौत, 199 पॉजिटिव मिले, पांच जिलों में बढ़ा संक्रमण

Sun, 28 Feb 2021 02:28 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हरियाणा के पांच जिलों में कोरोना के मामले फिर बढ़ना शुरू हो गए हैं। शनिवार को 199 नए केस मिले और तीन संक्रमितों की मौत हुई। 94 मरीज ठीक होकर घर लौटे। गुरुग्राम में सबसे अधिक केस सामने आ रहे हैं। शनिवार को यहां 62 केस मिले। करनाल में 33, अंबाला-पंचकूला में 20-20,  कुरुक्षेत्र में 29 केस सामने आए हैं। इन जिलों में नए मामले बढ़ने पर स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है। 

विज्ञापन


फरीदाबाद में सात, सोनीपत में चार, हिसार-जींद में तीन-तीन, पानीपत-यमुनानगर में पांच-पांच, सिरसा में छह, कैथल व भिवानी में एक-एक केस मिला है। रोहतक, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, पलवल, फतेहाबाद, नूंह और चरखी दादरी में कोई भी नया केस सामने नहीं आया है।

प्रदेश में कोरोना मरीजों की मृत्यु दर 1.13 फीसदी बनी हुई है। रिकवरी 98.43 प्रतिशत है। राज्य में इस समय सक्रिय केस 1205 हैं। 4168 टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार है। 31 कोरोना मरीजों की हालत नाजुक बनी है। 27 ऑक्सीजन व चार वेंटिलेटर पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें