फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : पंचकूला में कोरोना से एक मौत, दो संक्रमित, कोरोना से रिकवरी रेट 98.65 फीसदी हुआ, आज तक 375 लोगों की हो चुकी है मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। संक्रमण से जिले में रविवार को जहां एक मरीज की मौत हो गई वहीं दो नए संक्रमित सामने आए हैं। इसके अलावा संक्रमण से रिकवरी की दर अब 98.65 फीसदी हो गई है। कोरोना के जिले में आए दो नए मामलों में सभी महिलाएं पंचकूला की हैं। कोरोना से थारवा की रहने वाली एक 65 वर्षीय महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन

अब तक जिले में कोरोना संक्रमण से 375 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण से जिले में 40261 लोग प्रभावित हुए हैं। इसमें पंचकूला के 30597 लोग हैं। कोरोना से रिकवर करने वालों की संख्या 30182 है। सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि रविवार को अमरावती एनक्लेव और धुलुवाल का एक-एक संक्रमित मिले हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 711 लोगों के सैंपल लिए थे। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते अब तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 367816 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें