फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : लॉकडाउन बढ़ा, प्रतियोगियों के लिए स्वीमिंग पूल खुला, 19 जुलाई तक बढ़ाया लॉकडाउन, शादी, अंत्येष्टि में सौ लोगों तक को मिली छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कोरोना ने पंचकूला की होटल इंडस्ट्री को पूरा निगल लिया है। करीब डेढ़ साल के भीतर होटल इंडस्ट्री को औसतन दो सौ करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। कुछ होटल अब खुले हैं तो भी उनके गेस्ट सीमित ही रह गए हैं। पंचकूला से होटल इंडस्ट्री के औसतन 15 सौ कर्मचारी निकाले जा चुके हैं जबकि 12 हजार से ज्यादा आउटसोर्स कर्मचारी भी होटल से बाहर हो चुके हैं।
विज्ञापन

पंचकूला में कोरोना काल से पहले एक अच्छा माहौल बना था। ज्यादातर होटलों की एक दिन की सेल औसतन तीन लाख रुपये तक हो जाती थी। जैसे ही कोरोना के कारण लॉकडाउन लगा तो हालत एकदम खराब हो गई। जब इंडस्ट्री खुली तो एक आशा जगी थी लेकिन दोबारा लॉकडाउन लगा तो बचीखुची उम्मीद भी चली गई। एक होटल मालिक ने बताया कि कोरोना के दौरान कर्मचारियों को खाने-पीने की कोई कमी नहीं हुई लेकिन जब हालात यह हो गए कि खुद के लिए परेशानी बढ़ी तो कई कर्मचारियों को हटाना पड़ा। हालांकि उनको अच्छा पैसा दिया गया, जिससे कि वे अपना गुजर-बसर कर सकें।
कोरोना काल से पहले एक होटल की दिन की सेल तीन लाख रुपये
कोरोना के पहले एक रेस्टोरेंट की सेल 1.50 लाख रुपये
होटल और रेस्टोरेंट का नुकसान 200 करोड़ रुपये
पंचकूला में होटल 20
पंचकूला में रेस्टोरेंट 30
पंचकूला में रिजार्ट 10
होटल के कर्मचारी 1000
रेस्टोरेंट में कर्मचारी 2400
आउटसोर्स कर्मचारी 20000
निकाले कर्मचारी 1500
आउटसोर्स में कमी 12000
नुकसान की प्रमुख वजह
1- शादियों से होती थी जबरदस्त आय, शादियां हो गईं बंद।
2- रेस्टोरेंट में खाना कम होने से हुआ आमदनी पर असर।
3- बर्थडे की बुकिंग अब होना हो चुकी है पूरी तरह से बंद।
4- बाहर से आने वालों की संख्या घटी, इससे हुआ नुकसान।
कोरोना से होटल इंडस्ट्री का काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। अब होटल खुल चुके हैं तो एकबार फिर से इंडस्ट्री चल पड़ी है। यदि कोरोना की तीसरी वेव नहीं आती है तो निश्चित तौर पर अक्तूबर तक होटल इंडस्ट्री लाइन पर आनी शुरू हो गई है। - धीरज पुंज, कारपोरेट कंसल्टेंट, होटल वेस्टर्न कोर्ट
विज्ञापन

कोरोना से होटल इंडस्ट्री का काफी ज्यादा नुकसान हो चुका है। पहले लाकडाउन के बाद जब इंडस्ट्री खुली थी तो कुछ हालत सुधरी थी लेकिन दूसरी वेव के बाद हालात फिर खराब हो गए। अब यदि तीसरी वेव नहीं आई तो होटल इंडस्ट्री में सुधार होने के चांस हैं। - आरएस नेगी, जनरल मैनेजर, रेडवुड रिजार्ट
कोरोना की वजह से होटल इंडस्ट्री को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है। अभी होटल चल तो रहे हैं पर हालात यह हैं कि पचास फीसदी डिस्काउंट पर रूम दिए जा रहे हैं। इंडस्ट्री में शादियों की शुरुआत भी कुछ जगह पर हो चुकी है पर मुझको लगता है कि अभी इससे उबरने में छह माह लगेंगे। - जितेंदर कुमार शिंगारी, होटल मालिक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें