पंजाब में शनिवार को कोरोना से 8 और लोगों की मौत के साथ ही राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 195 तक पहुंच गई। इस दौरान राज्य में कोरोना के 231 नए पॉजिटिव मामले भी सामने आए हैं, जिसके साथ सूबे में कोरोना से पीड़ितों की कुल संख्या भी 7587 तक पहुंच गई है।
इन जिलों में जहां 58 केस पहले से पॉजिटिव व्यक्ति के करीबियों के दर्ज हुए हैं। वहीं 50 केस कोरोना से नए मामले हैं। इनके अलावा अन्य जिलों में, फिरोजपुर में 8, संगरुर में 7, नवांशहर में 6, मोगा में 5, फरीदकोट में 3, गुरदासपुर, फाजिल्का, बरनाला और फतेहगढ़ साहिब में 2-2, होशियारपुर व बठिंडा में 1-1 पाजिटिव केस दर्ज किए गए हैं। इनमें 19 केस कोरोना के नए मामले हैं।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अब तक 388494 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। इस समय विभिन्न अस्पतालों में 2352 मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में रखा गया है, जिनमें से 59 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 9 वेंटिलेटर पर हैं। इस बीच, शनिवार को 23 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इन मरीजों में गुरदासपुर के 11, संगरुर के 7, फाजिल्का के 4 और पठानकोट के 1 मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना को मात देने वाले मरीजों की संख्या 5040 हो गई है।