फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पहुंचा मनदीप का शव, 6 जुलाई को दुबई में हुई थी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरबत दा भला ट्रस्ट के संस्थापक एसपीएस ओबरॉय के प्रयास से दुबई गए सीमावर्ती गांव भकना खुर्द के युवक मनदीप सिंह (23) का शव श्री गुरु राम दास इंटरनेशनल हवाई अड्डे पहुंचा। छह महीने पहले नौकरी के लिए दुबई गया मनदीप कोरोना के कारण पैदा हुए हालात के कारण बेरोजगार हो गया था। इस कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। 6 जुलाई को अचानक उसकी मौत हो गई। एयरपोर्ट पर मनदीप का शव लेने पहुंचे उनके भाई गुरदेव सिंह ने बताया की डॉ. ओबरॉय ने उनकी बहुत मदद की। मनदीप का अंतिम संस्कार गांव के श्मशान घाट में कर दिया गया। ट्रस्ट अब तक 178 शवों को खाड़ी के देशों से वतन भेज चुका है। इस समय दुबई में 6 भारतीयों के शव मोर्चरी में हैं। दस दिन के भीतर उन्हें भी वतन लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें