फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 78 नए लोगों में कोरोना संक्रमण की हुई पुष्टि, सीएमओ ने बताया कि 336 मरीज घर में हैं आइसोलेट जबकि आठ मरीज अस्पताल में भर्ती हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में शनिवार को कोरोना के 78 नए मामले सामने आए हैं। इसमें पंचकूला के 63 मरीज हैं, जबकि 15 केस बाहरी जिलों और प्रदेशों के हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 344 पहुंच गई है, आठ मरीज अस्पताल में भर्ती है। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि 336 मरीज अपने घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। आठ मरीज सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। कोरोना मरीज मिलने का सिलसिला लगातार जारी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शनिवार को 624 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। इसकी रिपोर्ट रविवार को आएगी। कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 46141 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 45381 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।
416 लोगों की मौत हुई है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 643500 लोगों के सैंपल जांचे हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि कोरोना से बचाव के सभी जरूरी नियमों का लोग पालन करें। अगर किसी को खांसी, जुकाम हो तो लोग अस्पताल के कोविड वार्ड में जाकर अपना कोरोना का टेस्ट करवा सकते हैं। इसके अलावा लोग अपने बचाव के लिए मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें