पंचकूला। कोरोना संक्रमण के मंगलवार को जिले में चार मामले सामने आए हैं। जिले में 671 लोगों के सैंपल लिए गए थे, इसमें से तीन पुरुष और एक महिला संक्रमित मिली है। सेक्टर-26 से एक महिला और दो पुरुष संक्रमित मिले हैं, जबकि सेक्टर-20 से एक पुरुष संक्रमित मिला है। अब कोरोना का रिकवरी रेट 98.73 फीसदी है, जबकि जिले में कोरोना के सक्रिय मामले 12 हैं।
सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार का कहना है कि सामाजिक दूरी का पालन करें और इसके साथ ही संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का अवश्य प्रयोग करें। कोरोना के संक्रमण से बचाव जरूरी है। अब तक जिले में संक्रमण से 376 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण से जिले में 40328 लोग प्रभावित हुए हैं। इसमें से पंचकूला के 30654 लोग हैं। कोरोना संक्रमण से रिकवर करने वालों की संख्या अब 30266 हो चुके हैं। सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि मंगलवार को कोरोना संक्रमण के चार मामले सामने आए हैं।
जिले में 3596 को लगाई वैक्सीन
पंचकूला। जिले के 3596 लोगों को मंगलवार को वैक्सीन लगाई गई। इसमें से 1966 को पहली डोज लगाई गई जबकि 1630 को दूसरी डोज लगाई गई। पंचकूला में 12631 वैक्सीन हेल्थ वर्करों, 20391 फ्रंटलाइन वर्करों को लगाई गई। वहीं अब तक 18 वर्ष से ज्यादा लोगों को 445200 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। मंगलवार को 28 सरकारी और तीन निजी अस्पतालों में वैक्सीन लगाई गई। हैं।