फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : दो दिन में चार की मौत, 770 नए संक्रमित मिले, 26 जनवरी को 516 और 27 जनवरी 244 नए मरीजों में हुई पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इस मौके पर देशभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। पुलिस, आईटीबीपी, एनसीसी की टुकड़ियों ने शानदार मार्चपास्ट किया। इससे पूर्व राज्यपाल ने सेक्टर-12 स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश के वीर शहीदों को नमन किया। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।
विज्ञापन

राज्यपाल ने बच्चों की मिठाई के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि हरियाणा में आज गणतंत्र दिवस पर 82 गांवों को ‘म्हारा गांव-जगमग गांव योजना’ से जोड़ा गया है। इसके साथ ही आज से 5569 गांवों में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाएगी। इस मौके पर नगर निगम पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल, पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह, पंचकूला के उपायुक्त महावीर कौशिक, पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा, एसडीएम ऋचा राठी, नगराधीश गौरव चौहान, सूचना जन संपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) अमन कुमार, पूर्व विधायक लतिका शर्मा, आईटीबीपी भानू के महानिरीक्षक ईश्वर सिंह दूहन, पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल वीपी मलिक, पूर्व गेल निदेशक बंतो कटारिया, भाजपा नेता श्याम लाल बंसल सहित सेवारत और पूर्व सेना के अधिकारी व अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें