पंचकूला। कोरोना से वीरवार को जिले में तीन पुरुषों समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। जिले में संक्रमण से होने वाले मौत का आंकड़ा 272 पहुंच गया है। 475 नए संक्रमित भी मिले हैं। यह सभी मामले पंचकूला के हैं। अब संक्रमण का रिकवरी रेट 88.51 फीसदी पहुंच चुका है, जबकि सक्रिय मामले 2788 पहुंच गया है।
कोरोना से दम तोड़ने वालों में रायपुररानी निवासी 34 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-9 निवासी 75 वर्षीय पुरुष, कालका निवासी एक 41 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-19 निवासी 67 वर्षीय महिला, वासुदेवपुरा निवासी 42 वर्षीय युवती शामिल हैं। सर्वाधिक संक्रमित कालका में 23 जबकि कालका में 18 मिले हैं। सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिले में संक्रमण के 475 नए मामले सामने आए हैं।
इसमें से 291 मामले पंचकूला के हैं। सीएमओ ने बताया कि अभयपुर में एक, अलीपुर में एक, बड़ौना खुर्द में एक, बरवाला में आठ, बतौड़ में एक, बीड़ घग्गर में सात, भगवानपुर में एक, भरेली में दो, भूद में एक, बिल्ला में एक, बुंगा में दो, बुर्ज कोटियां में तीन, सीआरपीएफ पिंजौर में एक, देवीनगर में दो, गरही कोटाह में तीन, हिमशिखा में एक, औद्योगिक क्षेत्र में दो, इशर नगर में एक, कालका में 23 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा कंडीवाला में एक, कंडिआला में एक, कनौली में एक, खड़क मंगोली में आठ, खटौली में एक, खेटपराली में चार, कोटी में दो, माजरी में एक, मनकटबरा में तीन, मासूमपुर में एक, एमडीसी 4 में चार, एमडीसी 5 में दो, मौली में एक, नाडा में एक, नाडा साहिब में तीन, नारायणपुर में तीन, ओल्ड पंचकूला में छह, पिंजौर में 18, प्लासरा में दो, रायपुररानी मेें दो, रामगढ़ में तीन, रामपुर स्योंरी में एक, रत्ताटिब्बी में तीन, रेहौड़ में चार, सबिलपुर में चार, समलहरी में पांच संक्रमित मिले हैं।
समनवा में एक, सेक्टर-20 में एक, सेक्टर-10 में 13, सेक्टर-11 में तीन, सेक्टर-12 में तीन, सेक्टर-12ए में चार, सेक्टर-14 में तीन, सेक्टर-15 में 11, सेक्टर-16 में एक, सेक्टर-17 में चार, सेक्टर-19 में सात, सेक्टर-2 में एक, सेक्टर-20 में 17, सेक्टर-21 में आठ, सेक्टर-25 में दो, सेक्टर-27 में चार, सेक्टर-28 में एक, सेक्टर-29 में तीन, सेक्टर-3 में एक, सेक्टर-4 में 12, सेक्टर-6 में चार, सेक्टर-7 में पांच, सेक्टर-8 में पांच, सेक्टर-9 में नौ, श्यामटू में तीन, सूरजपुर में पांच, सुल्तानपुर में दो, टगरा कांगन में एक, थाने की सैर में एक, थापली में तीन, टिपरा में छह संक्रमित मिले हैं।