पंचकूला। जिले में रविवार को सात नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। 11 दिसंबर को 1244 मरीजों के सैंपल जांच के लिए गए थे। इसमें सात नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें अम्रावती इनक्लेव की 58 वर्षीय महिला, सेक्टर-20 की 57 वर्षीय महिला और 58 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-7 की 31 वर्षीय महिला, सेक्टर-8 के 65 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-17 की 59 वर्षीय महिला, सेक्टर-17 के 60 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं।
इसी के साथ जिले में एक्टीव मरीजों का आंकड़ा 33 पहुंच गया है। वहीं अब तक कोरोना के कुल 40583 और पंचकूला के 30872 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा कोरोना से अब तक 379 लोग दम तोड़ चुके हैं।