फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : पंचकूला में नौ मरीजों में हुई कोरोना की पुष्टि, छह महिलाएं भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट के अनुसार 18 दिसंबर को 1107 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। इसमें रविवार को नौ लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें तीन व्यक्ति और छह महिलाएं शामिल हैं। इंदिरा कॉलोनी की 45 वर्षीय महिला, कालका की 23 वर्षीय महिला, सेक्टर-21 का 59 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-25 की 69 वर्षीय महिला, सेक्टर-25 की 75 वर्षीय महिला, सेक्टर-4 की 49 वर्षीय महिला और सेक्टर-4 का ही 51 वर्षीय व्यक्ति व 20 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-9 की 44 वर्षीय महिला शामिल हैं।
विज्ञापन

इसी के साथ जिले में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 36 पहुंच गई है। वहीं पंचकूला में कोरोना से मरने वालों की संख्या 381 है। जिले में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 40615 और पंचकूला में 30906 है। ओमिक्रॉन का खतरा पूरे विश्व में बढ़ने लगा है, जिसके मद्देनजर जिला स्वास्थ्य विभाग शर्तक हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से विदेश के आने वाले यात्रियों की जांच लगातार की जा रही है। अभी वर्तमान में 34 विदेशी यात्रियों की जांच जारी है।
इसके अलावा जिला स्वास्थ्य विभाग ने अब तक कुल 1433 विदेशी मरीजों को रिपोर्ट किया है, जबकि 1399 मरीजों को विभाग ने ट्रेस किया है। रविवार को 17 सरकारी और एक निजी अस्पताल में वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया है। इस दौरान 810 मरीजों को वैक्सीनेशन करवाया है। इनमें पहले डोज वाले 102 और दूसरे डोज 708 मरीज शामिल हैं। अब तक कुल 444675 लोगों ने टीकाकरण करवाया है। इनमें पहले डोज वाले 474204 और दूसरे डोज वाले 364838 लोग टीका लगवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें