पंचकूला। जिले में शुक्रवार को 723 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें छह स्वास्थ्य कर्मचारी भी शामिल हैं। पंचकूला में 299 पुरुष और 255 महिलाएं संक्रमित मिली हैं। अन्य संक्रमित दूसरे जिलों और प्रदेशों के हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 2262 लोगों के सैंपल लिए थे। इसके साथ ही शुक्रवार को कोरोना संक्रमण की दर 25.37 फीसदी रहा, जबकि 93.65 फीसदी मरीज रिकवर हुए।
कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या जिले में 2108 पहुंच गई है। इसमें से 2887 मरीज होम आइसोलेटेड हैं, जबकि 21 को अस्पतालों में दाखिल किया गया है। इसके अलावा जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 428 है। स्वास्थ्य विभाग ने विदेश से आने वाले 2751 यात्रियों की जांच की है, जबकि 29 मरीजों की जांच जारी है। जिले में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 39285 पहुंच गई है।