फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : जिले में दो डॉक्टर समेत 533 संक्रमित मिले, एक्टिव मरीजों की संख्या 1447 पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में रविवार को दो डॉक्टर समेत 533 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें पंचकूला के 218 मरीज हैं। इनमें 253 पुरुष और 165 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, इस समय पंचकूला में 1447 सक्रिय केस हैं, जिनमें 1412 होम आइसोलेशन और 35 अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2113 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें 533 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, विदेश से अब तक 2435 लोग पंचकूला आए हैं, जिनमें से 2410 ट्रेस हो चुके हैं और 25 अंडर इन्वेस्टिगेशन हैं।
विज्ञापन

वहीं, कोरोना से मरने वालों की संख्या 382 है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच के लिए 8 जनवरी को 2113 लोगों के सैंपल लिए थे, जिनमें बरवाला, भैसा टिब्बा, बुढ़नपुर, बीड घग्गर, चंडीमंदिर, खेड़ा सीता राम, किरतपुर, लोहगढ़, एमडीसी सेक्टर-6, नाडा, नानकपुर, ओल्ड पंचकूला, रैली, पपलोहा, माजरी, सेक्टर 18, सेक्टर 30, टिब्बी, टिक्कर के 1-1, अभयपुर और कुंडी व सेक्टर 23, सेक्टर 31 के 2, सकेतड़ी के 3, अमरावती एनक्लेव के 7, आईटीबी के 4, कालका के 24, एमडीसी सेक्टर-4 के 10, एमडीसी सेक्टर-5 के 6, पिंजौर 41, सेक्टर-10 के 12, सेक्टर-11 के 12, सेक्टर-12 के 8, सेक्टर-12ए के 7, सेक्टर-15 के 38, सेक्टर-16 के 10, सेक्टर-17 के 6, सेक्टर-19 के 7, सेक्टर-2 के 14, सेक्टर-20 के 34, सेक्टर-21 के 23, सेक्टर-24 के 5, सेक्टर-25 के 9, सेक्टर-26 के 10, सेक्टर-27 के 4, सेक्टर-28 के 5, सेक्टर-4 के 20, सेक्टर-6 के 10, सेक्टर-7 के 19, सेक्टर-8 के 16, सेक्टर-9 के 14, सूरजपुर के 4 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें