फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हाउसिंग बोर्ड मार्केट में छह दुकानों के एसी से कॉपर वायर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने आउटडोर यूनिट को बनाया निशाना, दो एसी भी क्षतिग्रस्त दुकानदारों ने बढ़ाई रात्रि गश्त की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। कालका के हाउसिंग बोर्ड मार्केट में चोरों ने छह दुकानों के एसी के आउटडोर यूनिट से कॉपर वायर चोरी कर ली। वारदात में दो एसी के आउटडोर यूनिट भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना का पता शनिवार सुबह दुकानदारों के दुकानें खोलने पर चला, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।
दुकानदार आशु गुलाटी, स्वीटी, सुरेश सूद, लोकेश सहित अन्य ने बताया कि सुबह दुकान पर पहुंचकर जब उन्होंने एसी चलाने का प्रयास किया तो वे शुरू नहीं हुए। शुरुआत में उन्हें लगा कि बिजली आपूर्ति में कोई समस्या है, लेकिन काफी देर बाद एक दुकानदार छत पर पहुंचा तो कई दुकानों के एसी के आउटडोर यूनिट से कॉपर वायर गायब मिली।
विज्ञापन

दुकानदारों के अनुसार चोरों ने छह दुकानों के एसी को निशाना बनाया, जबकि दो आउटडोर यूनिट पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिए गए। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग
घटना के बाद हाउसिंग बोर्ड मार्केट के दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि रात के समय नियमित पुलिस पेट्रोलिंग नहीं होने के कारण चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। दुकानदारों ने मांग की कि बाजार क्षेत्र में रात के समय नियमित गश्त सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें