फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चंडीगढ़ स्टेशन पर एक माह तक निर्माण कार्य, आठ ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
8 अगस्त से 6 सितंबर तक 12 ट्रैफिक और ओएचई ब्लॉक रहेंगे, डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस भी निर्धारित दिनों में होगी रेगुलेट
विज्ञापन

डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों पर करीब 60 मिनट तक प्रभावित रहेगी
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को अगले एक माह तक बदली हुई व्यवस्था के बीच सफर करना होगा। स्टेशन के पुनर्विकास कार्य को गति देने के लिए 8 अगस्त से 6 सितंबर तक 12 ट्रैफिक एवं ओएचई ब्लॉक लिए जाएंगे। इसके चलते करीब आठ ट्रेनों के प्लेटफॉर्म अस्थायी रूप से बदले जाएंगे, जबकि डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को कुछ निर्धारित दिनों में करीब एक घंटे तक रेगुलेट किया जाएगा।
रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) की ओर से प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 और 4/5 पर निर्माण कार्य कराया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य के पहले चरण में लाइन संख्या 4, 5, 6, 7 और 8 पर 8, 12, 19, 26 और 31 अगस्त तथा 4 सितंबर को सुबह 10:10 बजे से दोपहर 2:10 बजे तक चार-चार घंटे का ब्लॉक रहेगा। दूसरे चरण में लाइन संख्या 6, 7 और 8 पर 10, 17, 21 और 28 अगस्त तथा 2 और 6 सितंबर को सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक चार घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा।
विज्ञापन

निर्माण कार्य के दौरान गाड़ी संख्या 12046, 14542, 15531, 12058, 54532, 14616, 14332 और 64516 के प्लेटफॉर्म आवंटन में अस्थायी बदलाव किया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन पर पहुंचने के बाद उद्घोषणाओं और इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड पर प्रदर्शित जानकारी के आधार पर ही अपने प्लेटफॉर्म की पुष्टि करें।
इसके अलावा 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को 10, 17, 24 और 31 अगस्त तथा 4 सितंबर को सहारनपुर-चंडीगढ़ रेलखंड पर लगभग 60 मिनट तक रेगुलेट किया जाएगा। इससे ट्रेन के निर्धारित समय से देरी से पहुंचने की संभावना रहेगी।
विज्ञापन

अंबाला मंडल के डीआरएम विनोद भाटिया का कहना है कि स्टेशन के आधुनिकीकरण और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह निर्माण कार्य किया जा रहा है। ब्लॉक अवधि के दौरान सुरक्षा और यात्री सुविधाओं के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे तथा नियमित उद्घोषणाओं के माध्यम से यात्रियों को अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

इन ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में रहेगा बदलाव
-12046 चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस - दोपहर 12:00 बजे प्रस्थान, प्लेटफॉर्म 6 की जगह 2 से रवाना होगी।
-14542 अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस - सुबह 9:45 बजे आगमन, प्लेटफॉर्म 2 की जगह 1 पर पहुंचेगी।
-15531 सहरसा-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस - सुबह 7:18 बजे आगमन, 7:36 बजे प्रस्थान, प्लेटफॉर्म 3 की जगह 1 रहेगा।
-12058 दौलतपुर चौक-नई दिल्ली जनशताब्दी - सुबह 7:23 बजे आगमन, 7:43 बजे प्रस्थान, प्लेटफॉर्म 2 की जगह 3 से संचालित होगी।
- 54532 कालका-अंबाला पैसेंजर - दोपहर 12:46 बजे आगमन, 12:55 बजे प्रस्थान, प्लेटफॉर्म 3 की जगह 1 रहेगा।
-14616 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस - सुबह 10:35 बजे आगमन, 10:40 बजे प्रस्थान, प्लेटफॉर्म 3 की जगह 1 रहेगा।
-14332 कालका-दिल्ली एक्सप्रेस - सुबह 8:13 बजे आगमन, 8:20 बजे प्रस्थान, प्लेटफॉर्म 2 की जगह 3 से रवाना होगी।
-64516 नंगल डैम-अंबाला मेमू - दोपहर 1:23 बजे आगमन, 1:25 बजे प्रस्थान, प्लेटफॉर्म 3 की जगह 1 रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें