फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्रीकल्चर लाइन से जोड़ा नलकूप का बिजली कनेक्शन, 5 घंटे बिजली बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। कस्बा बरवाला में बिजली कार्यालय व पॉवर हाउस के सामने एक किसान के खेतों में लगे ट्यूबवेल को विभाग ने एग्रीकल्चर लाइन से जोड़ दिया। इस कारण बरवाला में 5 घंटे बिजली बंद रही।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इसे कई वर्षों से एग्रीकल्चर लाइन से न जोड़कर डोमेस्टिक लाइन से जोड़कर चलाया जा रहा था। कई वर्ष पहले एग्रीकल्चर लाइन को डोमेस्टिक लाइन से अलग कर दिया गया था लेकिन इस नलकूप का कनेक्शन अभी तक डोमेस्टिक लाइन से चलाया जा रहा था जिस पर 24 घंटे बिजली दी जाती है और एग्रीकल्चर लाइन पर केवल 8 घंटे बिजली दी जाती है। इस नलकूप का बिजली कनेक्शन बुधवार को बिजली विभाग बरवाला के कर्मचारियों ने आनन-फानन में डोमेस्टिक लाइन से हटाकर एग्रीकल्चर लाइन से जोड़ दिया। इस दौरान बिजली विभाग के कर्मचारियों की ओर से पूरे बरवाला की करीब 5 घंटे बिजली बंद रखी गई जिससे इस उमस भरी गर्मी में कस्बे के लोगों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ी। इस कारण लोगों में काफी रोष था।
कोट्...
इस बारे जब बिजली कार्यालय बरवाला के जेई सुरेश चंद्र से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि जिस किसान के नलकूप पर यह बिजली का कनेक्शन डोमेस्टिक लाइन से चल रहा था उसको कई बार इस ट्यूबवेल का कनेक्शन एग्रीकल्चर लाइन से करवाने बारे कहा गया था लेकिन जब विभाग की ओर से बार-बार कहने के बावजूद भी इस कनेक्शन को एग्रीकल्चर से नहीं करवाया जा रहा था तो बिजली विभाग के कर्मचारियाें ने संज्ञान लेेते हुए इस नलकूप का कनेक्शन एग्रीकल्चर लाइन से जोड़ दिया और कागजी कार्रवाई भी शुरू करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें