फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर पूरा करें सभी विकास कार्य, मेयर ने डेडलाइन की जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों को पूरा करने के लिए मेयर कुलभूषण गोयल ने डेडलाइन जारी कर दी है। इसके बाद यदि कोई काम डेडलाइन के अंदर पूरा नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारी पर सख्त कार्रवाई होगी। मेयर कुलभूषण गोयल ने इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों से बैठक में शहर में चल रहे 139 विकास कार्यों पर चर्चा की है। इसमें रोड गलियां, सफाई, सामुदायिक केंद्र, नगर निगम कार्यालय, वॉल पेंटिंग, वृद्धाश्रम के निर्माण जैसे कामों की समीक्षा हुई। मेयर ने सेक्टर 19 और 21 की रोड गली का काम जल्द अलॉट करने के लिए कहा। 19.20 करोड़ रुपये की लागत से 139 काम अलॉट किए हुए हैं। ब्यूटीफिकेशन के 8 काम हैं, जिन पर सवा 2 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इनमें से 1 करोड़ रुपये के काम पूरे हो चुके हैं। मेयर ने बाकी काम 15 सितंबर तक पूरे करने के लिए कहा। 10 लाख फीट घास लगाने का काम अलॉट किया गया था, जिसमें से अभी तक 25 प्रतिशत काम पूरा हुआ है। इस काम को उन्होंने 30 सितंबर तक पूरा करने के आदेश दिए। सेक्टर 17-18 की डिवाइडिंग पर डेकोरेटिव लाइट, ग्रिल, रोड का काम 30 सितंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों ने बताया कि पोल लगाने का काम इसी सप्ताह पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

2.40 करोड़ रुपये का काम पूरा हो चुका
एसई विजय गोयल ने बताया कि एमएनटी कोरिडोर का काम साढ़े 5 करोड़ का अलॉट हुआ था और 2.40 करोड़ रुपये का काम पूरा हो चुका है। अब केवल लगभग 30 लाख का काम बाकी है, जोकि 31 अगस्त पूरा करने के निर्देश दिए हैं। लगभग सवा 2 करोड़ रुपये इस काम से निगम के बचने वाले हैं। 6 करोड़ रुपये से ऊपरी चौकी से निचली चौकी तक सड़क बनाने का काम 80 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। निगम ऑफिस बिल्डिंग में एसी लगाने के लिए टेंडर अलॉट करने के लिए कहा करने के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर पार्षद सुनीत सिंगला, एसई विजय गोयल, एक्सइएन संजीव गुप्ता, सभी एसडीओ, जेई मौजूद थे।
31 अक्टूबर तक काम पूरा करने के निर्देश
अमरुट के तहत 83 करोड़ रुपये के अलग-अलग काम हो रहे हैं। 12 गांवों में भी 31 अक्टूबर तक पूरा करने के लिए निर्देश दिए। सेक्टर 27 वृद्धाश्रम की छत डलनी हैं, इसलिए जून 2022 वृद्धाश्रम को तैयार करने के लिए कहा। वर्किंग वुमेन हॉस्टल के लिए फर्नीचर और इंफ्रास्ट्रक्चर खरीदने के लिए कहा है। मेयर कुलभूषण गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस प्रकार ए रोड वर्म को पीला और काली पेंट किया गया है, उसी तर्ज पर बी रोड वर्म भी पीले और काले पेंट से रंग दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें