फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ऑनलाइन दवा मंगवाकर ठगी करने वालों के खिलाफ शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। ऑनलाइन दवा मंगवाकर भुगतान करने के नाम पर ठगी करने और धमकियां देने की शिकायत खरड़ केमिस्ट एसोसिएशन ने डीएसपी सिटी-1 कर्ण सिंह संधू को दी है। शातिर ठग अब तक श्री बालाजी केमिस्ट रंधावा रोड, गगन मेडिकल, हेल्थकेयर फार्मेसी खरड़ को अपना शिकार बना चुके हैं।
विज्ञापन

केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान पुनीत मंडकरण ने बताया कि दवा विक्रेता पहले भी चोरों के निशाने पर रहा है। अब सामने आया है कि ऑनलाइन ठग माफिया दवाओं के ऑर्डर देता है, जब दवाओं का भुगतान करने के लिए बिल भेजा जाता है तो ये लोग चालाकी से दुकानदार को एटीएम या और अन्य साधनों के जरिये ऑनलाइन अधिक रकम का भुगतान करने का मैसेज भेजते हैं, जो कि जाली होता है। इसके बाद वह तय राशि से अधिक भेजा पैसा वापस देने के लिए कहते हैं। भुगतान न करने पर केमिस्ट से दुर्व्यवहार किया जा रहा है। इस कारण खरड़ के केमिस्ट असुरक्षित और डरे हुए महसूस कर रहे हैं, क्योंकि ठग पुलिस अधिकारी की डीपी लगाकर गंभीर नतीजे भुगतने की धमकियां दे रहे हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें