फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: शिकायतकर्ता ने पहचानने से किया इन्कार, मोबाइल स्नैचिंग के मामले में आरोपी बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। मोबाइल स्नैचिंग के मामले में जिला अदालत ने 19 वर्षीय सुखप्रीत सिंह सन्नी निवासी जीरकपुर को सबूतों के अभाव के चलते बरी कर दिया है। सेक्टर-14 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ स्नैचिंग की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता कृष्ण लाल वर्मा ने आरोपी के खिलाफ मोबाइल स्नैचिंग के आरोप लगाए थे, लेकिन कोर्ट में उसने आरोपी को पहचानने से इनकार कर दिया। इसी के चलते कोर्ट ने आरोपी को बरी कर दिया।
विज्ञापन

क्या था मामला
सेक्टर-12 ए निवासी कृष्ण लाल शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 30 जून 2023 को शाम 7.23 बजे वह मोबाइल पर बात करते हुए सेक्टर-12 ए की मार्केट में गया था। इस दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और उसका मोबाइल फोन झटक लिया। घटना की शिकायत उसने सेक्टर-14 थाना पुलिस को दी थी। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी को मोबाइल स्नैच करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें